भाटापारा से मुंबई जाने के लिए 22 घंटे तक कोई ट्रेन नही

भाटापारा:_ एक दिन में 24 घंटे होते है और उसमे आपको 22 घंटे ट्रेन के इंतजार में व्यतीत करना पड़ जाए तो उस रेल स्टेशन के यात्रियों की मनोदशा को बहुत अच्छे से पढ़ा जा सकता है कि जिले के एक मात्र भाटापारा रेलवे स्टेशन में आज भी वही स्थिति है जो आज से 9 साल पहले थी।मुंबई जाने के लिए भाटापारा जिले के रेल यात्रियों को हावड़ा मुंबई मेल के जाने के बाद दूसरी ट्रेन 22 घंटे बाद मिलती है,जितनी देर में आप मुंबई पहुंच सकते है।
देश जरूर तरक्की कर रहा होगा,लोगो का जीवन यापन में काफी सुधार आया होगा,लेकिन रायपुर रेल डिविजन अनर्गत भाटापारा के रेल यात्रियों को आज भी 2014 की स्थिति में रेल यात्री सुविधा से आना जाना करना पड़ रहा है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई जाने के लिए भाटापारा रेलवे स्टेशन से 12810 हावड़ा मुंबई मेल के सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर जाने के बाद अगली ट्रेन लगभग 22 घंटे बाद 18030 शालीमार लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस दूसरे दिन प्रातः 5 बजकर 28 मिनट को है,और मुंबई जैसे महानगर जाने के लिए एस ई सी रेलवे के भाटापारा स्टेशन पर इतना लंबा इंतजार करना पड़ रहा है जो निश्चित रूप से जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली की ओर इंगित कर रहा है की जनता के सुख सुविधाओं के प्रति वे कितने गंभीर है।
ऐसा नहीं है की मुंबई जाने के लिए और कोई ट्रेन नही चलती,ये दुर्भाग्य है मुंबई के लिए आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेन भाटापारा होकर गुजरती है,लेकिन अफसोस की बात है की दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के एन एस जी 3 के 5 प्रमुख स्टेशनों में शामिल इस स्टेशन पर मुंबई जाने वाली किसी अन्य ट्रेन का स्टॉपेज ही नही है।हावड़ा मुंबई दुरंतो को छोड़ भी दिया जाए तो भाटापारा स्टेशन पर 12811_12812 हटिया कुर्ला एक्सप्रेस,12151_12152 समरसत्ता एक्सप्रेस,22865_66पूरी लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस,22511_22512 कामख्या एक्सप्रेस,12859_12860 गीतांजलि एक्सप्रेस,12101_12102 ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस,12879_12880 भुनेश्वर कुर्ला एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें भाटापारा में रुकती नहीं है लेकिन इस मार्ग से होकर गुजरती है और इनसे से कई ट्रेनें तो भाटापारा से कम आय देने वाले स्टेशनों पर भी रुकती है।छत्तीसगढ़ प्रदेश के इस संयुक्त जिले के एक मात्र रेलवे स्टेशन भाटापारा के आसपास ना केवल आधा दर्जन राष्ट्रीय एवम अंतराष्ट्रीय स्तर के विशाल सीमेंट के कारखाने है बल्कि इस भाटापारा स्टेशन से ही 5 विधानसभा क्षेत्रों के रेल यात्रियों का आना जाना लगा रहता है,किंतु दुर्भाग्य की बात है की आय और यात्री दोनो देने,,भाजपा का विधायक होने,,भाजपा सांसद होने,भाजपा रेल मंत्री होने,देश में भाजपा की सरकार होने के बाद भी भाटापारा में 2014 की जो स्थिति मुंबई जाने के लिए बनी हुई थी,आज भी वही स्थिति 9 साल बाद 2023 में यहां देखने को मिल रही है।क्षेत्र की जनता को समझ नही आ रहा है की भाटापारा जैसे महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन पर रेल यात्री सुविधा बढ़ाने में कोई रुचि क्यों नही ले रहे है और भाटापारा को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के लिए कोई और ट्रेनों की सुविधा दिलाने इतना इंतजार क्यों करवा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *